फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध पाउडर के निर्यात पर पाबंदी हटाने का स्वागत

Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को मलाईरहित दूध पाउडर के निर्यात पर रोक हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय के उस कदम की भी सराहना की, जिसमें अन्य कृषि उत्पादों की तरह मलाईरहित दूध पाउडर के निर्यात को भी बढ़ावा देने पर विचार करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला लिया गया, जिसकी घोषणा बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार और केंद्रीय ग्रामीण विकास मत्री जयराम रमेश ने की। चव्हाण ने इस साल अप्रैल में वाणिज्य मंत्री को लिखा था कि दूध पाउडर के निर्यात पर से रोक हटा ली जाए। केंद्र सरकार ने देश में दूध की बढ़ती कीमत को थामने के लिए फरवरी 2011 में मलाई रहित दूध पाउडर के निर्यात पर रोक लगा दी थी। अभी राज्य की गोदामों में 24 हजार टन मलाईरहित दूध पाउडर पड़े हैं, जो बिक नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें