फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो रुपए तक कम हो सकती है पेट्रोल की कीमत

Wed, 30 May 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से परेशान आम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। भारत बंद से एक दिन पहले पेट्रोल कंपनियों ने नरमी के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि आईओसीएल और एचपीसीएल जैसी कंपनियां एक जून से पेट्रोल की कीमत करीब दो रुपए तक कम कर सकती हैं।
विज्ञापन


1 जून को तेल कंपनियों ने एक बैठक बुलाई है, जिसमें तेल की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। यदि इस दौरान कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत में बढ़ोतरी नहीं होती है, तो पेट्रोल की कीमत कम हो सकती है. वहीं, भारत पेट्रोलियम के चेयरमैन ने भी पेट्रोल की कीमत में कमी के संकेत दिए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों के लगातार कम होने के बाद तेल कंपनियों ने ये फैसला लिया है। पिछले हफ्ते पेट्रोल के दाम एक साथ साढ़े सात रुपए बढ़ाने की चौतरफा आलोचना झेल रही तेल कंपनिया कल भारत बंद से पहले ये कदम उठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को दो बड़ी तेल कंपनियों की चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे आए हैं। चौंकाने वाली बात है कि तेल के बढ़ते घाटे पर जार-जार रोने वाली आईओसीएल का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया है वहीं एचपीसीएल का मुनाफा चार गुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें