फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की रेटिंग नहीं बिगाड़ेगी रुपये की कमजोरी

Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साख निर्धारण संस्था मूडीज ने कहा है कि रुपये में आ रही गिरावट का असर भारत की क्रेडिट रेटिंग पर नहीं पड़ेगा। हालांकि निजी क्षेत्र की कंपनियों पर भारी विदेशी कर्ज की देनदारी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रुपये में आ रही गिरावट विदेशी कर्ज के भुगतान के लिहाज से काफी संवेदनशील है। लेकिन सरकार के कर्ज भुगतान की क्षमता पर रुपये के अवमूल्यन का सीधा असर बहुत ही सीमित है। मूडीज का कहना है कि भारतीय रुपये में मौजूदा उठापटक 1991 के संकट की तुलना में काफी कम है। उस समय कम रिजर्व और भारी चालू खाता घाटे की वजह से भारत के सामने भुगतान का संकट खड़ा हो गया था।

पिछले सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर फंड की निकासी और चालू खाता घाटा बढ़ने से से रुपया डॉलर के मुकाबले 56.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक आ गया था। चालू खाता घाटा दिसंबर 2011 में जीडीपी का 4 फीसदी तक हो गया जो मार्च 2011 में जीडीपी का 2.6 फीसदी था।
विज्ञापन


हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए कदमों से रुपये में सुधार आया है। मूडीज ने कहा कि इस साल भारतीय कंपनियों को विदेशी मुद्रा में भारी भुगतान करना है। रुपये में अवमूल्यन के कारण इन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें