इनफोसिस बीपीओ लिमिटेड को ‘न्यू प्रोसेस एंड एप्लीकेशन’ वर्ग में आउसोर्सिंग एक्सीलेंस अवार्ड 2012 से सम्मानित किया गया है। कंपनी को आउटसोर्सिंग कारोबार में नवीनता और सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व के लिए काम कर रही ऑनलाइल कम्युनिटी ‘आउटसोर्सिंग सेंटर’ की ओर से यह पुरस्कार दिया गया है।
इनफोसिस बीपीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक स्वामी स्वामीनाथन ने इसपर खुशी जताते हुए कहा कि ग्लोबल स्तर के आउट सोर्सिंग सेंटर से यह पुरस्कार मिलना बेहद सम्मानजक है तथा यह ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को जाहिर करता है।