सरकार चालू वित्त वर्ष के आखिर तक 80 लाख लोगों को स्वावलंबन पेंशन योजना के दायरे में ले आएगी। यह योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी जन-धन योजना का एक हिस्सा है।
पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी पीएफआरडीए के चेयरमैन आर.वी. वर्मा ने कहा कि सरकार का मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक 80 लाख लोगों को पेंशन योजना के दायरे में लाने का इरादा है।
स्वावंलबन पेंशन योजना पहले से चल रही है और अब तक इसके 30 लाख सब्सक्राइवर हैं। उनका कहना था कि इस पेंशन स्कीम के तहर्त आर्थक तौर पर पिछड़े लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा।
नई दिल्ली में वित्तीय समावेश पर आयोजित स्कोच समिट में वर्मा ने कहा कि वित्तीय समावेश के लिए मिशन की भावना से हो रहा काम बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होेगा। वर्मा ने कहा कि जन-धन स्कीम के तहत मिलने वाली सेवाओं तक सभी लोगों की पहुंच होनी चाहिए। ये सेवाएं ऐसी हों, जिनका फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों को हो।