फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मिलेगी 5,000 लोगों को नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जापान की कंपनी तोशिबा कॉरपोरेशन उभरते भारतीय बाजार को देखते हुए यहां खुद को मजबूती से स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन


साथ ही भारत को कंपनी के लिए एक प्रमुख निर्यात हब के रूप में विकसित करने की कोशिश में है। कंपनी इसके लिए अगले पांच साल में तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन

8000 हो जाएगी कर्मचारियों की संख्या

शुक्रवार को तोशिबा कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट और सीईओ हिसाओ तनाका ने कहा कि कंपनी के लिए भारत हमेशा से प्रमुख बाजार रहा है। भारत में विकास की बेहतर संभावनाएं हैं, इसी के मद्देनजर जापान की प्रमुख कंपनियां भारत में लगातार निवेश कर रही हैं।

आंकड़े बताते हैं कि चीन में निवेश की तुलना में जापान की कंपनियां भारत में ज्यादा निवेश कर रही हैं। कंपनी इसी के तरह अगले पांच साल में 3000 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इसी के साथ भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या भी करीब 2.5 गुना बढ़ाकर 8000 करने की योजना है। तनाका के अनुसार कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी तकनीक में निवेश करेगी।

जिसमें बिजली उत्पादन प्रणालियां, डिस्ट्रीब्यूशन और स्टोरेज , हेल्थ केयर उपकरण आदि शामिल हैं। एस्कलेटर, एलीवेटर , सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट बेस के क्षेत्र में काम करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें