ई-रिटेल स्टोर चलाने वाली फ्लिपकार्ट, ईबे और अमेजोन जैसी कंपनियों द्वारा किए जा रहे कारोबारी विस्तार के चलते आने वाले दिनों में इस सेक्टर में भर्तियों में 30 फीसदी तक की तेजी आ सकती है।
ऐसे में अगले दो से तीन वर्षों में ई-रिटेल कंपनियों में 50 हजार तक नई नौकरियां मिल सकती हैं।
मानव संसाधन (एचआर) संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी रैंडस्टैड इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में देश में ई-रिटेल सेक्टर में आगामी वर्षों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी होने के संभावना जताई है।