फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मिलेंगे 5 किलो के गैस सिलेंडर

Tue, 05 Nov 2013 08:41 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो्
विज्ञापन
विज्ञापन
अब घर से दूर पढ़ाई कर रहे छात्रों और एक शहर से दूसरे शहर आवाजाही में लोगों को रसोई गैस की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय की योजना के मुताबिक पेट्रोल पंपों पर पांच किग्रा का छोटा एलपीजी गैस सिलेंडर जल्द ही मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्थायी गैस कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होगी। हालांकि इसे बाजार मूल्य पर खरीदना होगा।

‘एलपीजी मुक्त व्यापार’ नाम से शुरू की गई इस योजना के अगले माह शुरू होने की संभावना है। इसका लाभ उन उपभोक्ताओं को भी मिलेगा, जिनके पास घरेलू रसोई गैस कनेक्शन पहले से मौजूद है।
विज्ञापन


फिलहाल इस पायलट प्रोजेक्ट को चार महानगरों समेत बंगलूरू में शुरू किया जाएगा। तेल कंपनियों के जरिए खुद संचालित किये जा रहे पेट्रोल पंपों पर ही यह सिलेंडर उपलब्ध होंगे।

शुरू में चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर रोजाना बीस सिलेंडर की बिक्री हो सकेगी। जरूरतमंदों को सिलेंडर खरीदने के लिए अपना पहचान पत्र पेश करना होगा।

महत्वपूर्ण यह है कि छोटे सिलेंडर के इस्तेमाल में जोखिम को देखते हुए उपभोक्ता के अनुरोध पर बीमा पॉलिसी भी दी जाएगी।

हालांकि मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि घर के सिलेंडर इस्तेमाल करते हुए दुर्घटना होने पर जानमाल के नुकसान पर बीमा कवर दिया जाएगा। लेकिन सिलेंडर घर लाने के दौरान अगर कोई दुर्घटना हुई तो इसके लिए बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सरकारी तेल कंपनियों ने अब तक इस योजना के लिए चुनिंदा पेट्रोल पंपों का ब्यौरा मंत्रालय को नहीं सौंपा है।

सूत्रों की माने तो नई योजना को लेकर तेल कंपनियों की तैयारी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। लेकिन मंत्रालय के निर्देश पर योजना से संबंधित तैयारियां जरूर जोर पकड़ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें