फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 मजबूत हुए सोने के भाव

Thu, 17 Jan 2013 12:42 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच आने वाले वैवाहिक सीजन के लिए ज्वेलर्स व कारोबारियों की मांग आने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 320 रुपये उछलकर 31,325 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी के भाव भी 450 रुपये बढ़कर 59,450 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग आने से चांदी में तेजी आई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सराफा धातुओं में तेजी का रुख रहा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 1,684.89 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी में भी 0.1 फीसदी की तेजी आई और भाव 31.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। घरेलू बाजार में सोने का सिक्का भी 50 रुपये बढ़कर 25,450 रुपये प्रति हो गया। चांदी सिक्के के भाव भी 1,000 रुपये उछल गए। चांदी सिक्का लिवाली 81,000 और बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें