फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 एफडीआई प्रस्ताव मंजूर

Fri, 11 Jan 2013 10:50 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 14 नए प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले से करीब 1,311 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है। गत 21 दिसंबर को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की बैठक में इन 14 एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की सिफारिश की गई थी। लेकिन महेंद्रा एंड महेंद्रा लिमिटेड के डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में एफडीआई लाने के प्रस्ताव को फिलहाल टाल दिया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, हिन्दुस्तान पोर्ट लिमिटेड में 440 करोड़ रुपये के एफडीआई प्रस्ताव को भी सरकार की मंजूरी मिल गई है। मंजूर किए गए 14 प्रस्ताव में सबसे ज्यादा प्रस्ताव फार्मा क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें