फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्सिडीज ने लांच की कॉमपैक्ट सेडान, कीमत 68.50 लाख रुपये

Tue, 22 Jul 2014 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मर्सिडीज ने कॉमपैैक्ट सेडान को खास तौर से युवाओं को ध्यान में रखकर पेश किया है। युवाओं को लुभाने के लिए जहां इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है, वहीं इंटीरियर भी कंपनी ने स्टाइलिश रखा है। कंपनी भारत में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए सीएलए क्लास सेडान कार को भी अगले छह महीने मेंं भारत मेंं लांच करने की तैयारी में है।मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध सर्किट में सीएलए 45 एएमजी के लांच मौके पर मर्सिडीज बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ एबरहार्ड कर्न ने कहा कि नई कार तेजी से बढ़ते युवा ग्राहकों को खास तौर से पसंद आएगी। एएमजी पोर्टफोलिओ के तहत नई कार भारतीय बाजार  में सातवीं कार है। कंपनी अगले छह महीने सीएलए क्लास को भारत में लांच करेगी। कंपनी ने पिछले साल 9000 से ज्यादा गाडिय़ां भारत में बेची है। इस साल कंपनी दो अंकों में अपनी ग्रोथ की उम्मीद कर रही है। क्या हैं खास फीचर्सअधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा4.6 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकडऩा 4 सिलेंडर इंजनस्पोर्टी लुक
विज्ञापन











कंपनी ने पेश की कॉमपैक्ट परफार्मेंस सेडान सीएलए 45 एएमजी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें