इस घटना से यही सीख मिलती है कि कभी-कभी एक छोटी सी गलती भी जिंदगी लेने के लिए काफी होती है।
डेलीमेल पर प्रकाशित एक खबर के मुताबिक, जर्मनी के मंस्टर चिड़ियाघर में बाड़े के रखवाले की उसकी छोटी सी भूल उसकी मौत का सबब बन गई।
दरअसल, 56 वर्षीय केयरटेकर गया था बाघ को खाना खिलाने, लेकिन खाना खिलाकर लौटते समय वो बाघ के बाड़े पर ताला लगाना भूल गया। उसके कुछ ही देर बाद वो बाड़े में एक किनारे पड़ा हुआ था।
जिस बाघ को वो खाना खिलाकर लौट रहा था, उसी ने उसके गले में अपने दांत गड़ा दिए थे और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। हालांकि मार्टिन एच के लिए ये रोज का काम था, लेकिन उस दिन एक छोटी सी चूक ने उसकी जिंदगी ले ली।
वैसे मौत के कारणों की समीक्षा की जा रही है, लेकिन मूल कारण मानव भूल ही मानी जा रही है। चिड़ियाघर के मालिक जॉर्ज एडलर ने कर्मचारी की मौत पर दुख जताया है। स्थानीय पत्रकारों के मुताबिक ऐसे मामलों में पीड़ित का बच पाना काफी मुश्किल होता है।
देखें तस्वीर:
हालांकि बाघ का शिकार बनने जैसी कई घटनाएं हो चुकी है। जिनमें से एक मई की है, जब एक बाघ, महिला कर्मचारी को चबा गया था।
देखें दो शेर भाइयों की अनोखी कहानी, तस्वीरों की जुबानी