फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 जिंदा और 20 मरे हुए कुत्तों के साथ रहती थी ये महिला!

विज्ञापन
विज्ञापन
तनाव में लोग अक्सर गंभीर कदम उठा लेते हैं। ये ऐसे कदम होते हैं जो उनकी जिंदगी भी ले लेते हैं। पर तनाव इस महिला पर इस तरह से बीतेगा, इसका महीनों तक लोगों का पता भी नहीं चला।
विज्ञापन


जिस घर में वो महिला रहती थी उसके साथ क्या चल रहा था, इस बात का महीनों तक किसी को पता ही नहीं चला।

उस महिला ने अपने घर का जो हाल बना रखा था उसे जानकर कोई भी किसी का भी मुंह फटा का फटा रह जाएगा।

घर में थे 100 से ज्यादा कुत्ते

इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है लेकिन है ये पूरी तरह से सच। डेली मेल के मुताबिक इस महिला के बड़े से घर में सौ से ज्यादा कुत्ते थे।

रौंगटे खड़े कर देने वाली इस बात को जानकर किसी की भी हैरत तब बढ़ जाएगी जब उसे पता चलेगा कि उन सौ कुत्तों में से बीस कुत्ते सड़ रहे थे।

यहीं नहीं उनमें से कुछ कुत्ते महिला के ‌फ्रिज में मरे हुए पाए गए। ऐसे माहौल में 54 साल की ये महिला कैसे जिंदा थी ये कह पाना बेहद मुश्किल है।

आती थी बदबू

आस-पास के लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि पास के उस बड़े घर में कोई रहता भी ‌है।

लोगों का कहना था कि उस घर से हमेशा जानलेवा बदबू तो आती थी, लेकिन इसके पीछे सौ से ज्यादा कुत्तों का होना कारण होगा, ये उन्होंने सोचा भी नहीं था।

पड़ोसियों का कहना है कि बदबू के वजह से उनमें से कई लोगों ने खुशबू वाला एयर कंडिशनर भी लगवा लिया था। फिर भी, बदबू से कभी पूरी तरह से मुक्ति नहीं मिली।

विज्ञापन

महिला को लगी थी कई चोटें

बर्दाश्त न कर पाने वाली बदबू आने की शिकायत पर जब पुलिस के घर पहुंची तो वहां के हालात तो उम्मीद से भी कई बद्दतर मिले।

पुलिस को महिला बेहद बीमार हालत में मिली। उसके शरीर पर कुत्तों के काटने के निशान मिले थे।

पुलिस को जांच के बाद पता चला है कि महिला तनाव में है। फिलहाल सड़ते हुए कुत्तों और ठीक कुत्तों को ऐनिमल रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है। महिला का इलाज चल रहा है।

हद है! पहले महंगी घड़ी चुराई, फिर प्राईवेट पार्ट में छुपा ली 

हिम्मत हो तभी देखें: औरत के साथ घटी रूह कंपा देने वाली घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें