फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! इस महिला की खोपड़ी है प्लास्टिक की!

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में एक से एक ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। इन बीमारियों की वजह से लोगों का जीना हराम हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसी ही एक बीमारी है जिसमें खोपड़ी का वजन लगातार बढ़ता जाता है। इससे पीड़ित शख्स को सिर में बहुत ज्यादा दर्द की शिकायत होती है।

इस बीमारी में खोपड़ी के बढ़ने से सिर बहुत ज्यादा भारी हो जाता है और गले, चेहरे और पूरे सिर में बर्दाश्त न होने वाला दर्द होता है।
Trending Videos

सिर पर पड़ता था जोर

22 साल की इस युवती को भी यही परेशानी थी। खोपड़ी के बढ़ने की वजह से इस युवती के सिर पर जोर पड़ता था और उसे दर्द भी होता था।

धीरे-धीरे उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई कि उसे देखने और बोलने में भी दिक्कत आने लगी।

उसे अपना चेहरा इधर-उधर घूमाने में भी तकलीफ होती थी। कुछ वक्त बाद उसे सांस लेने और खाने-पीने जैसे बेहद जरूरी काम करने में भी बहुत ‌दिक्कत होने लगी।

तमाम तरह की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने युवती की खास तरह की सर्जरी करने की बात ‌कही।
विज्ञापन

थ्री-डी प्लास्टिक स्कल ने बचा ली जिंदगी

डॉक्टरों ने युवती की सर्जरी की और उसकी खोपड़ी को एक खास तरह के थ्री-डी प्लास्टिक स्कल से रीप्लेस कर दिया।

इस ऑपरेशन के बाद ये युवती दुनिया की पहली ऐसी इंसान बन गई हैं जिसने ऐसा ऑपरेशन करवाया है।

अपनी असली खोपड़ी खोने के बाद भी युवती प्लास्टिक स्कल से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लौट चुकी हैं।

हैरतअंगेज खोज! गड़ा मिला 14वीं शताब्दी का इंसानी मल

बिल्ली को उबालकर, उसका सूप बनाकर पी गई ये महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें