फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की मांग, पहले सड़के ठीक कराओ तब करेंगे सेक्स

Sat, 26 Oct 2013 01:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शहर की महिलाओं ने प्रशासन से काम करवाने का अलग ही तरीका ढूंढ निकाला है। वे अच्छी सड़कें बनाने की मांग को लेकर सेक्स हड़ताल पर चली गई हैं।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम कोलंबिया के छोटे से शहर बारबाकाओस में सड़कें बहुत खस्ता हालत में हैं। अच्छी सड़कों के लिए लोग कई साल से प्रशासन और नेताओं से गुहार लगा रहे हैं।

प्रशासन की लापरवाही से परेशान महिलाएं अब सेक्स हड़ताल पर चली गई हैं। उन्होंने अपने साथियों के साथ सेक्स करने से मना कर दिया है। यहां दो साल में दूसरी बार सेक्स हड़ताल की गई है।
विज्ञापन


महिलाओं ने इसे 'क्रॉस लेग्स मूवमेंट' नाम दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनके पिछड़े और छोटे शहर की सड़कों को देश के दूसरे हिस्सों से नहीं जोड़ा जाएगा वो अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगी।

हालांकि, हड़ताल का असर दिख रहा है। हड़बड़ाए प्रशासन ने जल्दी में एक सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है। इस सड़क की हालत ऐसी है की पास के अस्पताल पहुंचने में भी 14 घंटे लग जाते हैं। कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

सड़कों के कारण गर्भवती महिला की मौत
पिछली बार हड़ताल साल 2011 में की गई थी। तब एंबुलेंस के सड़क में फंस जाने के कारण रास्ते में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद महिलाओं ने सेक्स हड़ताल पर जाने का फैसला लिया।

उस समय राजनेतओं ने हड़ताल के 19 दिन बाद सड़कों के ठीक होने और 35 मील सड़क बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन दो साल तक भी कुछ नहीं हुआ।

अब महिलाओं के आंदोलन को देखते हुए सेना के इंजीनियर बुलडोजर और भारी मशीन लेकर सड़क बनाने आ गए हैं ताकि लोगों को भरोसा दिला सकें कि सड़कों की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन


हड़ताल की नेता रूबी कहती हैं कि औरतें ऐसी दुनिया में बच्चों को क्यों लेकर आएं जहां वो केवल इलाज न मिलने के कारण मर जाते हैं। उनके पास मूलभूत अधिकार तक नहीं हैं।

महिलाओं ने फैसला किया है कि जब सड़कें ठीक नहीं हो जातीं तब तक न वो सेक्स करेंगी और न ही बच्चे पैदा करेंगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें