फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत, महिला ने दिया आठ हाथ-पैर वाले बच्चे को जन्म

Fri, 27 Dec 2013 03:06 PM IST
एजेंसी/तमिलनाडु
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पेशे से मजदूर एक महिला ने आठ हाथ-पैर वाले एक बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन


इस अनोखे बच्चे को यहां गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बच्चे की आंतें और प्लीहा पेट के बाहर हैं।

अस्पताल के डॉ. एमए अलीम ने बताया कि इस प्रकार की विशेषता लाखों में से किसी एक मामले में पाई जाती है। उन्होंने बताया कि बच्चे का वजन तीन किलो 400 ग्राम है और उसे डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

अलीम ने बताया कि डॉक्टरों के एक दल का गठन किया गया है जो इस बच्चे पर कुछ जरूरी परीक्षण करेगा तथा कुछ दिनों में इसकी सर्जरी पर विचार करेगा।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब इस प्रकार की सर्जरी इस अस्पताल में की जाएगी, जिसके जरिए बच्चे के गैर जरूरी अंगों को निकाल दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें