पालतू जानवर रखने का शौक तो कइयों को होता है लेकिन क्या कभी ये सुना है कि कोई मुर्दा जानवर के साथ रहे। शायद ही सुना हो, लेकिन दक्षिण कैरोलीना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़कर आप चकरा जाएंगे।
दक्षिण कैरोलीना के एक घर से 80 मुर्दा जानवर बरामद किए गए हैं। 58 साल की रेबेका कैथ और उनकी दो बेटियां अमान्डा कैथ और सारा कैथ इन जानवरों के साथ उस घर में रहती थीं।
इन जानवरों में कुत्ते, बिल्लियां, चिड़ियां और यहां तक कि हिरण के बच्चे भी थे। पुलिस ने जब इनके घर की तलाशी ली तो वो भी यह सब देखकर दंग रह गई। अमान्डा ने बताया कि वे इन जानवरों को फ्रीज मे रखते थे।
अमान्डा के मुताबिक, वे ऐसा नहीं करना चाहती थीं और उन्होंने कई बार इन जानवरों को दफनाने या फिर जलाने के बारे में सोचा लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकीं।
इसके अलावा उनके घर में कुछ जिंदा कुत्ते और घोड़े भी थे। फिलहाल तो पुलिस तीनों को पकड़कर ले गई। इससे पहले भी सारा को जानवरों के साथ अत्याचार करने के आरोप में 20 दिन की जेल हो चुकी है।