वाह जी वाह! इन श्रीमती का कारनामा सुनकर आप भी ये कहने को मजबूर हो जाएंगे। हालांकि इसे दिलेरी कहना सही होगा या बेवकूफी ये आप ही तय कीजिएगा लेकिन इनका कारनामा है मजेदार।
दरअसल, कैंब्रिजशायर की ये महिला एक दिन अपने बगीचे में काम कर रही थी और तभी उसका हाथ एक ठोस चीज से टकरा गया। ये ठोस चीज कुछ और नहीं बल्कि द्वितीय विश्व युद्घ का एक बम था, जो फटा नहीं था।
कैरोल लैंगहॉर्न बाद में इस बम को अपने पति की मदद से अंदर ले गईं और उसके साथ तरह-तरह से खिलवाड़ करने लगी। कुछ देर बाद उन्हें न जाने क्या सूझी कि उन्होंने बम को धोना शुरू कर दिया। ताकि उस पर लगी मिट्टी धुल जाए।
हालांकि इस बीच पुलिस और बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया था। मियां-बीवी के चेहरे उस समय देखने वाले थे जब दोनों को ये पता चला कि बम अब भी जिंदा है।
पुलिस ने जाते समय दोनों का ये नसीहत दी कि भविष्य में अगर उन्हें कोई बम मिले तो उसे छेड़े न और धोने की सोचे भी नहीं।