आमतौर पर ऊंची एड़ी की सैंडिल पहनना औरतों को काफी पसंद होता है और खास तौर पर उन औरतों को जो छोटे कद की होती हैं लेकिन इस महिला ने अपनी सैंडिल से ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
फ्लैट चप्पल से भी हो सकता है दर्द
डेली मेल की खबर के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास की इस महिला ने एक शख्स को अपनी सैंडिंल से इतनी बेदर्दी से मारा की उसकी मौत ही हो गई।
ह्यूस्टन पुलिस का कहना है कि 44 साल की अना लीजिया ट्रजिलो ने अपनी नुकीली हाई हील सैंडिल से मार-मार कर इस शख्स की जान ले ली। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अधिकारी अभी भी पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये शख्स है कौन?
अगर ये बाहर का है तो वो कमरे में क्या कर रहा था। दरअसल, शक की प्रमुख वजह ये है कि जब पुलिस होस्टन यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और स्टाफ के लिए बन रहे अपार्टमेंट में पहुंची तो केवल ट्रजिलो ही वहां थीं।
हमेशा का दर्द दे सकती है हाई हील
किसी ने फोन करके पुलिस को पार्कलेन बिल्डिंग बुलाया था। जब पुलिस 18वीं मंजिल में पहुंची तो ट्रजिलो ने ही दरवाजा खोला। अंदर ही शव पड़ा हुआ था। जिस पर सैंडिल से मारे जाने के निशान मौजूद थे।