फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरत को समझ बैठा बंदर, और चला दी गोली!

Fri, 08 Nov 2013 02:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने ये कहावत तो सुनी होगी कि जाको राखे साइंया मार सके न कोई, लेकिन उसी के साथ ये भी सच है कि जब मौत आती है, तो किसी भी बहाने जान ले जाती है।
विज्ञापन


इस महिला के मामले को देखकर तो यही लगता है, जिसमें एक शख्स ने उसे बंदरिया समझकर मार डाला।

'हर टीम में एक ही गुंडा होता है और यहां का गुंडा मैं हूं'

डेली मेल की खबर के अनुसार, सउदी में ये शख्स शिकार पर था और तभी ये घटना हो गई, जिसमें महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला पर गोली जानबूझकर नहीं चलाई गई थी। सउदी की इस घटना में 19 वर्षीय शख्स शिकार पर था और उसे लगा कि पेड़ की टहनी पर कोई जानवर बैठा है।

उसने अपनी बंदूक से निशाना साधा और गोली चला दी। गोली, सीधे जाकर महिला की छाती में लगी। जब ये शख्स उसके पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए।

मिलिए, असल जिंदगी की मोगली से

ये कोई बंदर नहीं बल्कि एक महिला थी। हालांकि, उसने महिला को जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।

इस शख्स ने खुद ही अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया है। लेकिन पुलिस का भी यही मानना है कि उससे ये गलती धोखे में हुई है। महिला की उम्र 60 के करीब थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें