नशे के सौदागर नशीली चीजों को छिपाने के लिए गजब के आइडिया रखते हैं। ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ जो अपने अंतवस्त्रों में भारी मात्रा में हेरोइन छिपा कर ले जा रही थी लेकिन पकड़ी गई।
डेली मेल के अनुसार न्यू जर्सी में खराब ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार एक महिला की तलाशी लेने पर हेरोइन के 333 पैकेट बरामद हुए हैं।
पुलिस का कहना है कि ये महिला अपनी ब्रा में हेरोइन के 333 पैकेट छिपाकर ले जा रही थी। महिला पकड़ में नहीं आती अगर वो खराब ड्राइविंग करते हुए गिरफ्तार न होती।
पुलिस ने 54 साल की किम डेकर की ब्रा से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की। गाड़ी में किम के अलावा दो अन्य लोग सवार थे। लेकिन इनके पास से हेरोइन या नशे का अन्य सामान बरामद नहीं हुआ।
पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर किम ने बताया कि उसने बेचने के लिए ही हेरोइन खरीदी थी और रास्ते में चैकिंग के डर से उसने अपने अंडरगारमेंट में हेरोइन को छिपा लिया।
महिलाओं द्वारा अंतवस्त्रों में मादक द्रव्य छिपाने का यह पहला मामला नहीं है। इसी हफ्ते केलीफोर्निया में 30 साल की मोनिका लेमुस अपने अंतवस्त्रों में कोकीन छिपाकर ले जाती हुई पकड़ी गई थी।
एक माह पहले एक व्यक्ति को गुदा द्वार में कोकीन छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में डॉक्टरों ने एनीमिया देकर उक्त व्यक्ति के पेट से कोकीन बरामद की थी।