फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे पड़ा दिलफेंक कबूतर, औरत को बुलानी पड़ी पुलिस

Sat, 03 Aug 2013 10:40 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी जर्मनी का ये वाकया जितना चौंकाने वाला है उतना ही अजीब भी । जहां एक महिला ने अपना पीछा करने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो पीछा करने वाले को देखकर खुद ही हक्की-बक्की रह गई।
विज्ञापन


पुलिस को खुद भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि जब वो मौके पर पहुंचेगी तो ऐसा कुछ होगा। दरअसल हुआ कुछ यूं कि पुलिस के पास एक फोन आया जिसमें एक औरत ने कहा कि कोई उसका पीछा कर रहा हे और उसे मदद की जरूरत है।

बस इतना सुनना था कि पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। क्रेजीन्यूज24डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, जब पुलिस बताई हुई जगह पर पहुंची तो वो औरत वहीं खड़ी थी। लेकिन उसके अलावा वहां कोई और नहीं था।
विज्ञापन


जब पुलिस ने लड़की से पूछा कि उसका पीछा करने वाला कहां है तो उसने बताया कि वो कोई शख्स नहीं है बल्कि एक कबूतर है।

पश्चिमी जर्मनी की इस औरत को लग रहा कि एक कबूतर उसका पीछा कर रहा है। और इस बात से परेशान होकर उसने पुलिस को बुला लिया था।

औरत ने बताया कि वो जितनी बार भी दरवाजा खोल रही थी वो कबूतर वहीं बैठा मिल रहा था। इतना ही नहीं उसके पोते ने जब उसे एयरगन से भगाने की कोशिश की तब भी वो नहीं उड़ा और वहीं बैठा रहा।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस तो क्या मदद करती उसने केवल इतना ही कहा कि उसे किसी पशु नियंत्रण कार्यालय को सूचित करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें