फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और बाहरवाली पर टूट पड़ी घरवाली

Fri, 30 Nov 2012 02:14 PM IST
गाजियाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह एक म्यान में दो तलवार नहीं हो सकती, उसी तरह एक आदमी की जिंदगी में घरवाली और बाहरवाली एक साथ नहीं हो सकती। घरवाली और बाहरवाली का आमना सामना कितना संगीन हो सकता है, इस बात का पता आखिराकर एक पति को बीवी के हाथों मार खाने के बाद पता चला। पति को बाहरवाली के साथ घूमता देख घरवाली भड़क गई और सरेआम दोनों की जूतम-पैजार कर दी।
विज्ञापन


फिल्मी अंदाज में वाकया गाजियाबाद के आरडीसी मोड़ पर हुआ। अपने पति की बाइक पर पीछे बैठी दूसरी औरत को देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने आव देखा न ताव, अपनी सास के संग मिलकर पति और बाहरवाली दोनों को पीट दिया। हंगामा होता देख लोगों का हुजूम लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन इस दौरान पति और बाहरवाली रफूचक्कर हो गए।

एसओ कविनगर आरपी शर्मा ने बताया कि संजयनगर निवासी एक व्यक्ति की करीब 15 साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। काफी समय से पत्नी को शक था कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से भी संबंध हैं। वह छानबीन में जुटी थी। बृहस्पतिवार सुबह वह व्यक्ति अपनी पत्नी से कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। पत्नी को संदेह हुआ तो वह सास के साथ उसके पीछे हो ली।
विज्ञापन


सास-बहू ने उस व्यक्ति को आरडीसी मोड़ पर एक अन्य महिला के साथ बाइक पर घूमता देखा। रंगेहाथ पकड़े जाने पर वह सकपका गया। इससे पहले कि वह सफाई देता सास-बहू उस पर टूट पड़ीं। थप्पड़ और चप्पल से दोनों की धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान बेटे के साथ घूम रही महिला ने मां के हाथ पर दांतों से काट दिया और ऑटो में बैठकर रफूचक्कर हो गई, जबकि पत्नी ने पति को पकड़े रखा और उसे पीटती रही, बाद में वह भी बाइक पर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें