टीवी पर प्रसारित ढेरों रिएलिटी शो के दौरान आपने विजेता प्रतियोगियों को ईनाम में नकदी, गाड़ी वगैरह देते हुए देखा होगा लेकिन पाकिस्तान में प्रकाशित एक शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।
पाकिस्तान में एक टीवी शो के दौरान विजेता को नवजात बच्चा दिया गया। हालांकि लोग इसकी काफी निंदा कर रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम पेश करने वालों का कहना है कि रमजान के महीने में ये एक नेक काम है। इससे अनाथ बच्चों को आसरा मिलेगा।
आठ महीने का हुआ बिना धड़कन वाला बच्चा
मिरर न्यूज के अनुसार, पिछले हफ्ते प्राइम टाइम शो के होस्ट आमिर लियाकत हुसैन ने कैमरे के सामने एक बच्ची को दिखाया। होस्ट ने स्टूडियो में बैठी ऑडियंस को बताया कि इस सुंदर बच्ची को किसी ने कूड़े के ढेर में फेंक दिया था।
इसके बाद शो के विजेता रियाज उद दीन और उनकी पत्नी को जैकपॉट जीतने पर ये बच्ची ईनाम के तौर पर दी गई। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी मनाना और समझाना जरूर पड़ा।
मां ने कूड़े में फेंका, जानवर खा गए
बाद में रियाज ने बताया कि उनकी कोई औलाद नहीं है। इस वजह से लोग अक्सर उसे दूसरी शादी करने के लिए कहते थे। वहीं रियाज की बीवी ने इसे रमजान का तोहफा बताया है।
चिप्पा वेलफेयर नाम की एक कंपनी जो अनाथ बच्चों के लिए काम करती है, उसी के सौजन्य से ये बच्ची इस विजेता जोड़े को दी गई।
पाकिस्तान समेत एशिया महाद्वीप के कई देशों में मां-बाप नवजात बच्चों को सड़क पर छोड़ देते हैं। इसके कारण बहुतेरे हो सकते हैं। सड़क किनारे मिलने वाले बच्चों में लड़कियों की संख्या सबसे अधिक होती है।
कुछ लोग जहां इस शो की निंदा कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे एक बेहतर कोशिश मान रहे हैं।