फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 'टेलीफोन कॉल' पर बिक गया निजाम का प्यारा प्रिंस

Thu, 18 Apr 2013 11:57 AM IST
हैदराबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये कभी निजाम की जान हुआ करता था अब एक शख्स की शान बन जाएगा। लेकिन कौन है वो गुमनाम शख्स जिसने महज एक टेलीफोन करके 212 करोड़ डॉलर का प्रिंस हीरा खरीदा है।
विज्ञापन


गोलकुंडा की खदानों से निकला 34 कैरेट का असाधारण गुलाबी रंग का प्रिंस नामक हीरा नीलामी के दौरान 3.93 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी करीब 212 करोड़ रुपये में बिका। खास बात यही रही कि खरीदने वाले को कोई नहीं जानता।

बताया जा रहा है कि हीरा खरीदने वाला कोई बड़ी आसामी है जो चमक दमक से दूर रहता है। 

यह हीरा हैदराबाद के निजाम की शान बढ़ा चुका है। निलामी संस्था क्रिस्टी के मुताबिक प्रिंस डायमंड को एक गुमनाम व्यक्ति ने फोन पर बोली लगाकर खरीदा। नीलामी से से पहले बताया गया था कि प्रिंस डायमंड का शानदार अतीत है।
विज्ञापन


इसके साथ गोलकुंडा, हैदराबाद के निजाम और बड़ौदा की महारानी सीता देवी जैसे चर्चित नाम जुड़े हुए हैं। गोलकुंडा में खोजे गये बेहद खूबसूरत पत्थर हमेशा राजाओं के लिए रिजर्व रहते थे।

1937 में यह हीरा हैदराबाद के निजाम के पास था और उस समय वह टाइम मैगजीन के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे। इस हीरे को 1960 के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया। ऐसा माना जाता है कि प्रिंस डायमंड दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। इसे करीब 300 साल पहले गोलकुंडा की खदान से निकाला गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें