इंसान कभी नहीं चाहता है कि उसके चहेते उससे दूर जाएं या फिर वो किसी भी सूरत में उनसे अलग हों और इसी प्यार में एक बेटे ने ऐसा काम कर दिया जिसे सुनकर आप चौंक उठेंगे।
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, डेट्राएट में एक शख्स ने अपने मृत पिता को जिंदा करने के लिए उसकी कब्र ही खोद डाली। लाश को बाहर निकाला और उसे जिंदा करने की कोशिश की।
विंसेट ब्राइट को कब्र खोदकर लाश निकालने का दोषी पाया गया है। हालांकि उसका दोष साबित हो चुका है लेकिन वायन कंट्री सर्किट कोर्ट उसके मामले पर 24 सितंबर को फैसला सुनाएगी।
वहीं दूसरी ओर बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उसे ये गलत नहीं लगा, वो केवल अपने पिता को जिंदा करना चाहता था। हालांकि ब्राइट को इस दोष के तहत अधिकतम 10 साल की सजा हो सकती है।
ये वाकया 14 जनवरी का है। उस समय ब्राइट की उम्र 48 साल थी। उसने गेथसिमेन कब्रिस्तान से अपने पिता का शव निकाला और उसे घर के फ्रीजर में रख दिया।
पुलिस का कहना है कि ब्राइट एक धार्मिक व्यक्ति है और उसने इसी भावना से अपने पिता की लाश निकाली थी। दूसरी ओर ब्राइट की मानसिक स्थिति की जांच किए जाने की भी मांग की जा रही है।