अगर चोर पकड़ा जाए, तो ऐसा शायद ही कोई हो जो उसे छोड़ दे। चोर यूं तो अपनी तरफ से बड़े सोचे-समझे ढंग से चोरी करते हैं। लेकिन कई बार फुल प्रूफ प्लैनिंग भी काम नहीं आती है।
इन चोरों की कहानी भी ऐसी ही है। एक गांव में जाकर बाइक चुराने का इनका फुल प्रूफ प्लैन तब फेल हो गया जब इन्हें चोरी करता देख लोगों ने आवाज लगा दी।
इन्हें पकड़ तो लिया गया लेकिन अब बारी थी इन्हें गांव में गांव वाली अदा से चोरी देने की।
खूब हुई पंचायत
18 और 19 साल के ये दोनों चोर जब गांव वालों के हत्थे चढ़ गए तब उन लोगों ने चोरों को सबक सिखाने की ठानी।
तीन बाइक चुराने की कोशिश में गांव वालों ने मिलकर तय किया कि उन्हें गांव के जंगलों में रहने वाली जहरीली चींटियों से कटवा दिया जाए।
उन लोगों ने ऐसा ही किया। बोलिविया के नजदीक अयोपाया नाम की जगह पर गांव वालों ने दोनों चोरों को उनकी चोरी की गलती की सजा देते हुए उन्हें पहले पहले पेड़ से बांध दिया।
और झेलना पड़ा चींटियों का दंश
फायर आंट्स के नाम से मशहूर इन चींटियों को पेड़ पर छोड़ दिया गया। इन जानलेवा जहरीली चींटियों से उन्हें तीन दिनों तक पेड़ पर ही लटका के कटवाया गया।
लेकिन कहानी में मोड़ तो तब आया जब चोरों के रिश्तेदार दोनों लड़कों की इतनी गंभीर सजा सुनाए जाने के बारे में सुनते ही मौके पर पहुंचे।
तीन दिनों के बाद सूजे हुए और अधमरे हालत में जब गांव वालों को चोरों के रिश्तेदारों ने दो हजार पाउंड दिए तभी जाकर गांव वाले माने और चोरों को छोड़ दिया।