एक जानलेवा हमले में अपनी दोनों आंख, नाक और चेहरा गंवाने के बाद वो फिर से मुस्कुराना सीख रहा है।
मियामी के रोनाल्ड पोप्पो ने करीब सालभर पहले एक हमले में अपनी दोनों आंखें और नाक खो दी थी। इस खतरनाक हमले में उनका 80 फीसद चेहरा भी खराब हो गया था।
आप सोच रहे होंगे कि ये हमला आखिरकार किया किसने...? तो बता दें कि ये हमला करने वाला कोई जानवर नहीं बल्कि एक नरभक्षी था जिसने पोप्पो की ऐसी हालत कर दी।
रूडी इयुजीन नाम के शख्स ने पोप्पो का चेहरा ही खा लिया था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद इजुयीन अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन पोप्पो उन डरावनी यादों के साथ जिंदा रहने को मजबूर हैं।
66 वें जन्मदिन के मौके पर अपने क्षत-विक्षत चेहरे के साथ उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के साथ केक काटा।
इस दुर्घटना के बाद से ही वो परड्यु मेडिकल सेंटर में रह रहे हैं। घटना के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बिखर गई थी लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को संभाला। जिसके लिए उन्होंने संगीत को जरिया बनाया।
साथ ही एक ट्रेनिंग सेंटर में खुद से दैनिक काम करने की ट्रेनिंग भी ली। आज वो खुद खाते, पहनते हैं और गिटार भी बजाते हैं।