फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट तक दिखा यूएफओ, लड़की ने कैमरे में किया कैद!

विज्ञापन
विज्ञापन
हर रोज की तरह उस दिन भी 16 साल की जॉर्जीना हीप अपनी मां के साथ अपने घर के बाहर टेनिस खेल रही थी।
विज्ञापन


टेनिस खेलते हुए कुछ वक्त बीता ही था कि जॉर्जीना को आसमान में एक काले रंग की रिंग जैसी कोई चीज नजर आई।

काले रिंग जैसी दिखने वाली वो चीज क्या थी, ये जॉर्जीना और उसकी मां समझ ही नहीं पा रहे थे।

तीन मिनट तक रहा वो

दोनों ने गौर से देखा कि वो कोई चिड़िया या फिर आमतौर पर दिखने वाली चीज नहीं थी।

वो जो भी कुछ था पूरे तीन मिनट तक रहा और फिर धीरे-धीरे और ऊपर की तरफ जाते-जाते गुम हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम को जॉर्जीना ने अपने कैमरे में कैद किया। जॉर्जिना का कहना है कि उसने यूएफओ को देखा है।

विज्ञापन

मौसम विभाग हो गया परेशान

जॉर्जीना की तस्वीरें देखकर मौसम विभाग भी परेशान हो गया। जॉर्जीना का कहना था कि उस दिन मौसम भी सामान्य था और आस-पास कहीं आग लगने की भी खबर नहीं थी।

इसलिए आसमान में काले धुंए जैसी चीज बनने की वजह क्या थी, ये कहना अभी भी मुश्किल है।

ब्रिटेन के वॉर्कविकशायर के लीमिंगटन स्पा में ही इस यूएफओ जैसी चीज को देखा गया और फिर वो पूरी तरह से गायब ही हो गया।

दंपति ने पालतू कुत्ते पर दिखाई रूह कपां देने वाली हैवानियत!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें