फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दो साल का बच्चा रेस्टोरेंट में चबा गया कंडोम

Fri, 15 Mar 2013 01:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
कई बार छोटी छोटी गलतियों पर लेने के देने पड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ शिकागो में मेक्डोनॉल्ड के रेस्त्रा में हुआ जहां दो साल के एक बच्चे ने प्ले एरिया में पड़ा यूज्ड कंडोम चबा लिया। कंडोम चबाकर निगलने पर बच्चे की जान पर बन आई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।


डेली मेल के अनुसार इस मसले पर बच्चे की मां ने मेक्डोनॉल्ड को अदालत में घसीट लिया गया है। बच्चे की मां ने रेस्टोरेंट पर गंदगी फैलाने और लापरवाही के आरोप में 50 हजार डॉलर का मुकदमा दायर किया है।
 
मामला शिकागो के केजी एवेन्यू में मेक्डोनॉल्ड रेस्त्रा का है। यहां एनिशी स्पेंसर अपने बच्चों के साथ स्नेक्स के लिए आई थी। स्नेक्स आने तक एनिशी ने अपने दो साल के बेटे जेकुअल और तीन साल के जांथन को प्ले एरिया में खेलने के लिए भेज दिया।  


स्पेंसर ने पुलिस को बताया कि बच्चे प्ले एरिया में खेल रहे थे कि जेकुअल के रोने की आवाज आई। स्पेंसर वहां पहुंची तो उसने पाया कि जेकुअल उलटी कर रहा है। स्पेंसर ने देखा कि जेकुअल के मुंह से निकले कफ में यूज्ड कंडोम का टुक़ड़ा था।

स्पेंसर ने तुरंत आस पास के लोगों की मदद से दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि जेकुअल ने यूज्ड कंडोम चबा लिया है। दूसरे बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन जेकुअल को कई दिन तक अस्पताल में रखा गया।

प्ले एरिया जैसी जगह में यूज्ड कंडोम का मिलना स्पेंसर की नजर में बहुत भारी लापरवाही है। इसी के चलते उसने मेक्डोनॉल्ड को कुक काउंटी अदालत में घसीट लिया। स्पेंसर का आरोप है कि प्ले एरिया में जमीन पर इस तरह की चीज बच्चो की जान ले सकती है। स्पेंसर ने कहा कि इतना बड़ा रेस्टोरेंट होने के बावजूद प्ले एरिया या परिसर में कोई कैमरा नहीं था जो निगरानी कर पाता।

फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है और रेस्टोरेंट के वकील ने 50000 डॉलर देने की बजाय बच्चे के इलाज का पूरा खर्च देने की बात रखी है। साथ ही रेस्टोरेंट ने यह भी कहा है कि आगे से पूरे परिसर में कैमरा लगाए जाएंगे और सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

Next
AU ऐप में पढ़ें