फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंट तक उतरवा लेते हैं ये चोर

Wed, 19 Jun 2013 05:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टुल्सा पुलिस की रातों की नींद और दिन का सुकून छिन चुका है। लाख काशिशों के बावजूद वो अभी तक पैंट चुराने वाले गिरोह को पकड़ नहीं पा रही है।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों में चोरी के कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें चोरों ने जी भर कर चोरी तो की ही, साथ ही वहां मौजूद लोगों की पैंट भी उतरवा ली।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके ज्ञान में ये पहला ऐसा मामला है, जिसमें चोर पैंट भी उतरवा लेते हैं। हो सकता है कि चोरी के बाद पैंट उतरवाने का उद्देश्य यह हो कि लोग शर्मसार होकर चोरों का पीछा न कर पाएं। टुल्सा वर्ल्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों ई-जेड मार्ट में चोरी हुई।
विज्ञापन


चोरों ने वहां मौजूद सामान तो उड़ाया ही साथ ही वहां मौजूद लोगों से पैंट भी उतरवा ली। झोले में सामान भरते ही दोनों कार में सवार होकर वहां से चंपत हो गए। कुछ देर बाद कार तो बरामद कर ली गई लेकिन चोर फरार हो गए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले एक होटल में भी कुछ ऐसी ही चोरी हुई थी। हालांकि इन दो चोरों में से एक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि दोनों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें