फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हाथी के बच्चे को शेरों ने कैसे बनाया अपना निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने मां-बाप को अक्सर ये कहते सुना होगा कि अकेले वहां मत जाना, कुछ भी हो सकता है। इस बच्चे को भी इसकी मां ने ये कहा तो जरूर ही होगा लेकिन उस दिन उससे गलती हो ही गई।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के वांग नेशनल पार्क में इन शेरों ने अपने झुंड से बिछड़े हाथी के बच्चे को जिस तरह अपना शिकार बनाया वो वाकई हैरान करने वाला था।

बचने की बहुत कोशिश की

डेली मेल की खबर के अनुसार, हाथी के इस छोटे से बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश तो बहुत की लेकिन सफल नहीं हो सका।

पहले एक शेर ने उसे दबोचकर अपनी जकड़ में ‌ले लिया और उसके कुछ ही देर बाद दूसरा शेर भी आ गया। इसके बाद दोनों ने उसके मांस से अपनी भूख मिटाई।

कहां था ये बच्चा

बच्‍चे की उम्र करीब 3 से 4 साल की रही होगी। वो पानी पी रहा था। इसी दौरान वो अपने झुंड से अलग हो गया। शिकारियों के लिए ये बेहद सही मौका था, शिकार को अपने कब्जे में लेने का।

कहां से आई तस्वीरें

इन तस्वीरों को स्विट्जरलैंड के वाइल्डलाइफ फज्ञेटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया है। उन्होंने बताया कि शेर ने सबसे पहले हाथी के बच्चे को गिराने की कोशिश की और ऐसा नहीं हो पाने पर उसने छलांग लगाकर बच्चे को अपने काबू में कर लिया।
विज्ञापन

तभी दूसरा शेर भी आ गया

कुछ ही देर बाद एक दूसरा शेर भी वहां आ पहुंचा। शेरों ने उस बच्चे को 40 मिनट में खाकर खत्म कर दिया। अमूमन शेर हाथियों पर हमला करने से कतराते हैं क्‍योंकि वो झुंड में चलते हैं लेकिन ये बच्‍चा भटक गया था और इसी वजह से उसके साथ ऐसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें