भावनाओं में आकर चुंबन तो कोई भी ले सकता है। लेकिन कहीं कहीं चुंबन के लिए भावना नहीं बल्कि हिम्मत की जरूरत पड़ जाती है। इस फोटो को देखकर आप ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। दुनिया के सबसे खतरनाक जानवर को प्यार भरा चुंबन देते समय उसकी मालकिन हिम्मत नहीं बल्कि भावना का सहारा लेती है।
डेली मेल के मुताबिक इंडोनेशिया के इस्ट जावा में अल खाफाह स्कूल के बरामदे में खतरानक बंगाल टाइगर पल रहा है। चार साल पहले तीन माह का शेर सालेह को स्कूल से ही प्राइज के रूप में मिला था। तब से सालेह शेर की देखभाल कर रही है।
सालेह का प्यार और देखभाल पाकर शेर काफी खुश है। शेर को स्कूल में बतौर पालतू जानवर रखने के लिए बाकायदा सरकार की तरफ से अनुमति मिली है।
सालेह शेर को बहुत प्यार करती है। वो शेर का पूरा ख्याल रखती है और रोज पांच किलो मीट उसे खिलाती है। अचंभे की बात ये है कि प्यार भरे चुंबन, आलिंगन के अलावा सालेह शेर को अपनी पीठ पर सवारी भी कराती है।