फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे चोर! इनकी कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग

Sat, 31 Aug 2013 02:10 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर तो कई तरह के होते हैं लेकिन लुटेरों का ये समूह अपने आप में काफी खास है। ये चोर दिखते तो हैं आम चोरों की तरह, लेकिन चोरी करने का इनका तरीका पूरी तरह जुदा है।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, फ्लोरिडा में तीन लोगों का ये समूह मिलकर चोरी किया करता था। ये ग्रुप पहले तो घर में घुस जाता था और बाद में घर के सारे कीमती सामान की एक-एक फोटो खींच लेता।

उसके बाद ये इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर दिया करते थे। अलग-अलग तरह से इन सामान को बेचने के लिए विज्ञापन देते थे।

उसके बाद जब उन्हें इन सामान के लिए कोई ग्राहक मिल जाता था, तो ये वापस उसी घर में जाकर चोरी कर वही सामान ले आते थे।

ये सारा मामला काफी दिन से चल रहा था, लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें एक ग्राहक मिल गया, जो एक फ्रिज खरीदना चाहता था। जब ये चोर एक घर में घुसे, तो उस घर के पड़ोसी ने उसे पहचान लिया और पुलिस को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, ये चोर इसी घर में एक बार चोरी कर चुके थे। इसलिए पड़ोसी उन्हें पहचान गए। कुछ ही देर में पुलिस वहां आ पहुंची और सारे लुटेरों को पकड़ कर ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें