गर्लफ्रेंड को जगाने का इससे खतरनाक तरीका आज तक आपने नहीं देखा होगा। जेम्स विलियम नाम के इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को जगाने के लिए 2002 में आई फिल्म 'द रिंग' की भूतनी को ही बुला लिया।
दरअसल विलियम ने 'द रिंग' की चुड़ैल की ही तरह का एक पुतला बनाया और उसे हवा में लटका दिया। बेचारी गर्लफ्रेंड सोफे पर सो रही थी और जब आंख खुली तो उसके सामने आसमान में लटकी एक चुड़ैल थी।
देखें वीडियो-
देखा आपने, उस गर्लफ्रेंड की हालत तो हम नहीं समझ सकते लेकिन इस बात का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि वो उस वक्त कितना डर गई होगी।