कहने को तो ये क्राइम है लेकिन कहीं न कहीं इसमें एक मानवीय पक्ष भी छिपा हुआ है। जहां दो दोस्तों ने जेल में बंद अपने दोस्तों से मिलने के लिए थाने में ही आग लगा दी।
एमएसएन डॉट कॉम की खबर के अनुसार, कनाडा के मानितोबा में दो बच्चों ने रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। वजह काफी दिलचस्प है। दरअसल इन दोनों बच्चों के दोस्त् इसी जेल में बंद थे और उन्होंने ये सब उनसे मिलने के लिए किया।
उन्हें लगा कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें भी जेल हो जाएगी और वो वहां अपने दोसतें से मिल सकेंगे। इन बच्चों की उम्र 13 और 14 साल है।