बचपन में हम सभी का कोई न कोई पसंदीदा टीचर होता ही है। जिसके बारे में बातें करना, लिखना हमें पसंद होता है और ऐसा ही ये बच्ची भी करती थी।
लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी ये आदत उसके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगी। 35 साल के स्टीफन बावर को पता था कि उसकी ये स्टुडेंट उसे पसंद करती है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, इसी का फायदा उठाकर उसने लड़की का शोषण करना शुरू कर दिया। शुरू-शुरू में तो यह सब केवल स्कूल के स्टोर रूम तक ही सीमित था लेकिन बाद में वो उसके घर भी जाने लगा।
एक दिन वो लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया और उस पर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। लड़की ने ये कहते हुए मना कर दिया कि उसकी तबियत ठीक नहीं है लेकिन वो नहीं माना और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।
यह सब कुछ साल 2004 में शुरू हुआ, जब वो छोटी सी बच्ची यॉर्कशयर के एक स्कूल में पढ़ती थी। बावर उसी स्कूल में इंग्लिश पढ़ाता था। एक दिन भूल से वो अपनी डायरी क्लासरूम में ही भूल गई।
वाबर ने उसी डायरी में पढ़ा कि उसकी स्टुडेंट उससे प्यार करती है, उसने उस डायरी में एक कविता लिखी और कहा कि वो भी उससे प्यार करता है और वहीं से शुरू हुआ गुरू-शिष्या के बीच अवैध संबंध का सिलसिला।
सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन उस दिन बावर ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी इज्जत लूट ली। आज वो नन्हीं बच्ची लगभग 20 साल की है और उसने पिछले साल अपने टीचर पर केस किया। कोर्ट ने सारी बात सुनने के बाद बावर को जेल भेज दिया है।