चोरियां तो आपने कई देखी होंगी लेकिन ये चोरी थोड़ी अलग है। जहां बैचलर पार्टी के लिए जमा किए जा रहे सेक्स टॉएज ही चोरी हो गए।
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, चेल्सी कॉट्स ने करीब पांच सौ डॉलर के सेक्स टॉएज खरीद कर अपनी कार की डिग्गी में रखे थे। कार चेल्सी के घर के ठीक सामने ही पार्क थी और न जाने कब, किसने सारे के सारे सेक्स टॉएज पर हाथ साफ कर दिया।
एक ओर जहां चेल्सी अपने खिलौने चोरी हो जाने से आहत थीं वहीं उनके लिए इसकी शिकायत दर्ज कराना उससे भी ज्यादा बुरा था। जब उन्होंने ये बात पुलिस अधिकारी को बताई तो वो हंसने लगा। लेकिन बाद में उसने सारी बात पूरी गंभीरता से सुनी।
आपको सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन यूरोपीय देशों में सेक्स टॉएज की चोरी एक बेहद आम मामला है। इससे पहले अप्रैल में एक आदमी ने एडल्ट प्रोडक्ट की एक दुकान से करीब 830 डॉलर का सामान उड़ा लिया था।