कोई अपने ही सहकर्मी के साथ ऐसी गिरी हुई हरकत कैसे कर सकता है कि उसके लिपबाम में ही शुक्राणु मिला दे।
जापान के एक शख्स को अपनी इस घिनौनी हरकत की वजह से जेल जाना पड़ा। इस व्यक्ति पर महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप है।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के मुताबिक, ये व्यक्ति और महिला एक ही स्कूल में पढ़ाते हैं। एक दिन मौका पाकर इस शख्स ने अपना सीमन महिला के लिपबाम में मिला दिया। डीएनए टेस्ट और शक के आधार पर इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
छात्रा का अश्लील वीडियो बना शिक्षक ने किया कई बार रेप
तोतोरी प्रीफेक्चर एजुकेशन सेंटर ऑफ ट्रेनिंग एंड डेवलेपमेंट में बतौर सुपरवाइजर काम करने वाला ये शख्स शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।
गिरफ्तारी के बाद इस व्यक्ति ने बताया कि उसने ऐसा केवल इसलिए किया ताकि वो अपना बाम इस्तेमाल न कर सके।
महिला ने उस दिन जब अपना बाम इस्तेमाल करने के लिए निकाला तो उसे कुछ अजीब सा लगा, जिसकी शिकायत उसने स्कूल प्रशासन से की। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई हुई और इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।