फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों को बचाने का गजब ट्वेंटी-20 फार्मूला

Tue, 18 Dec 2012 11:48 AM IST
मेरठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखें अनमोल हैं लेकिन कंप्यूटर पर काम करते करते कब ये अनमोल विरासत खत्म हो जाएगी, पता नहीं चलेगा। अगर आंखें बचानी हों, तो ट्वेंटी-20 का फार्मूला अपनाएं। यानि कंप्यूटर या लैपटाप पर काम करते समय हर 20 मिनट के बाद कंप्यूटर के सामने से हट जाएं तथा 20 फीट की दूरी को 20 सेकेंड तक देखें। अनमोल आंखों की सलामती के इस सूत्र को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने भी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


लगातार कंप्यूटर के संपर्क में रहने से खराब हो रही आंखों को बचाने के लिए चिकित्सकों ने 20-20-20 का फार्मूला निकाला है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल सहित निजी नेत्र विशेषज्ञ भी मरीजों को यह सूत्र अपनाने की सलाह दे रहे हैं। नेत्र विशेषज्ञ सिद्धार्थ शर्मा ने बताया 20-20-20 कंप्यूटर प्रोटोकाल है। 5 से 8 घंटे कंप्यूटर पर काम के दौरान रेटिना व मसल्स प्रभावित होती हैं। 20-20-20 से मसल्स को आराम मिलता है और ड्राइनेस की संभावना कम हो जाती है।

मेडिकल कॉलेज में नेत्र चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप मित्तल कहते हैं प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। हर तीसरा मरीज कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से परेशान है। 20-20-20 का कंप्यूटर प्रोटोकाल आंखों की सुरक्षा में मददगार है। कंप्यूटर से लगातार संपर्क और अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण आंखों में जलन, सूखापन, फिल्यरी मसल्स में सिकुड़न,स्ट्रेन, सिरदर्द, तनाव और धुंधलापन बढ़ा है। बैंकिंग, बीमा, कॉल सेंटर, मीडिया, शेयर बाजार सहित निजी कंपनियों में कंप्यूटर का प्रयोग बढ़ने के साथ सीवीएस में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें