फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कभी देखा है पैरों वाला सांप!

Sat, 03 Aug 2013 07:25 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जैव विकास का पाठ पढ़ाने के दौरान अध्यापकों ने बताया जरूर था कि शुरुआती समय में सांप जैसे सरीसृपों के भी पांव हुआ करते थे।
विज्ञापन


लेकिन विकास क्रम में उनका उपयोग कम होता गया तो पांव भी लुप्त हो गए। पर चीन में एक सांप ऐसा मिला है जिसके पैर हैं।

शेर की दहाड़ पर भारी पड़ी सांप की बौछार

नायरालैंड की खबर के अनुसार, चीन में एक ऐसा सांप मिला है जिसके पैर हैं। 66 साल की डीन किंगजिकू उस दिन अपने घर की दीवार साफ कर रही थीं। थोड़ी देर बाद उन्हें एक काफी अजीबोगरीब आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि एक विशालकाय सांप दीवार पर रेंग रहा है।

लेकिन उन्होंने डरने के बजाय हिम्मत दिखाई और सांप को मार डाला। बजाय उसे फेंकने के उन्होंने उसे एल्कोहल की बोतल में बंद करके रख दिया।

आश्चर्य की बात थी कि इस सांप के शरीर पर एक पैर जैसी संरचना थी। बाद में इस मरे हुए सांप को चीन के वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी के लाइफ साइंस डिपार्टमेंट को भेज दिया गया। ताकि इस अजीब सी नजर आने वाली संरचना की जांच हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजगर की हुई धुनाई तो उगल दी बकरी

16 इंच लंबे इस सांप के बारे में सरीसृप विशेषज्ञ ने बताया कि ये वाकई हैरान करने वाली संरचना है। हांलाकि अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। कुछ भी बयान देने से पहले पूरी जांच करना जरूरी है।

उनके मुताबिक, इन सांपों का ज्यादा समय तक जिंदा रहना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इनके अध्ययन से कई रहस्यों पर से पर्दा जरूर उठता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें