फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरतअंगेज! सांप ने कुछ यूं किया मेंढक का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभवत: सांप एक ऐसा सरीसृप है जिसके बारे में लोग पढ़ना-सुनना सबसे अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन


आपने ये तो सुना ही होगा कि सांप छोटे जीवों को अपना भोजन बनाता है। खेतों के चूहे, मेंढक इनके प्रिय भोजन में से एक है लेकिन क्या कभी सांप को इन्हें निगलते देखा है?

Trending Videos

शातिर शिकारी

सांपों के बारे में मशहूर है कि वो बेहद शातिर शिकारी होते हैं। अपने आस-पास के माहौल में बड़ी ही आसानी से घुल‌-मिल जाने वाले सांप इसीलिए एक सफल प्रजाति माने जाते हैं।

डेली मेल की खबर के अनुसार, ये तस्वीरें अमेरिका के कोस्टारिका के पास ली गई हैं। दिलचस्प बात ये है कि सांप जहरीला नहीं था।

कैसे हुआ ये खतरनाक शिकार

ब्लैक फॉरेस्ट रेसर नाम का ये सांप बेहद शांत होकर अपने शिकार का इंतजार कर रहा था।

बर्सिलोना स्थित फोटोग्राफर निकोलस बताते हैं कि वो घात लगाकर शांत बैठा हुआ था। और अगले ही पल पेड़ पर पाया जाने वाला एक मेंढ़क उसके मुंह में था।

वो बताते हैं ‌कि इस मेंढक को निगलने में इस सांप को महज दो मिनट का समय लगा।

दिलचस्प है ये बात

निकोलस बताते हैं कि सबसे अनोखी बात ये रही कि ये सांप जहरीला नहीं था। लेकिन उसने लापरवाही से घूम रहे इस मेंढक को एक झटके में पकड़ लिया।

वो बताते हैं कि सांप बहुत विशाल नहीं था, इसलिए मेंढक को निगलते समय उसके पैर काफी अजीब से नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

दुख हो रहा था

निकोलस कहते हैं कि उन्हें उस छोटे मेंढक को न बचा पाने का बहुत दुख था लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि यही प्रकृति का नियम है।

उनका कहना है कि मेंढक दर्द से चीख रहा था लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते थे। मजेदार बात ये रही कि मेंढ़क को निगलते ही सांप आगे बढ़ गया, संभवत: अपने अगले शिकार की तलाश में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें