क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि आप धूप से निजात पाने के लिए अपनी कार किसी इमारत के सामने पार्क कर कहीं सैर सपाटे पर निकल जाएं और थोड़ी देर बाद लौटने पर पाएं कि आपकी कार पिघली हुई है।
इग्लैंड में एक जगुआर के मालिक के साथ ठीक ऐसा ही हुआ। दरअसल वो अपनी जगुआर कार एक 37 मंजिला गगनचुंबी इमारत के सामने खड़ी कर गए थे और वापस आने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार पिघली हुई है।
दरअसल यह इमारत इस तरह से झुकी हुई है कि वो एक अभिसारी दर्पण के रुप में काम करती है। इस बिल्डिंग की वजह से इमारत के पास की गली 70 डिग्री सेल्सियस के तापमान में झुलसती रहती है।
इसलिए जब जगुआर के मालिक मिस्टर मार्टिन अपनी कार पार्क कर रहे थे तो उनको इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि उनकी कार के साथ क्या हो सकता है। जब वो लौटे तो उनकी कार की सूरत बदल चुकी थी। इस बिल्डिंग की वजह से आने वाली परेशानियों के कारण अब डिजायनर इसके स्वरुप को बदलने पर विचार कर रहे हैं।