ऐसे कई मामले पहले भी आ चुके हैं जिसमें गर्भवती को काफी दिनों के बाद पता चला कि वो पेट से है। लेकिन इस मामले में सबकुछ बड़ा ही अजीबोगरीब है।
ऐसा बाप जिसने बेटे का लगा दिया एचआईवी का इंजेक्शन
वो प्रसव पीड़ा से चिल्ला रही थी लेकिन उसके पति की नींद ही नहीं खुली। हालांकि उस महिला को भी नहीं पता था कि वो पेट से है।
मिरर की ख्ाबर के अनुसार, नादिया वाटसन दर्द से चिल्ला रही थी। उसके पड़ोसियों ने उसकी आवाज सुनी और इमरजेंसी नंबर 999 पर फोन कर दिया।
तस्वीरों में देखें 2 राजाओं की शाही भिडंत
लेकिन नादिया के ब्वॉयफ्रेंड लेविस मैकस्वीनी की नींद उस पूरे दौरान नहीं खुली। नींद तब खुली जब पुलिस और एंबुलेंस की एक टीम दरवाजे पर आ खड़ी हुई।
अनोखी बात ये रही कि नादिया नौ महीने की गर्भवती रही लेकिन न तो उसे पता चला न किसी और को। प्रेग्नेंसी के दौरान न तो उनका वजन बढ़ा, न ही उनके पीरियड ही रुके।
पेंसिल से लिखने की उम्र में दौड़ाता है घोड़ा
जब लेविस की नींद खुली तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि यहां क्या हो रहा है। नादिया रात को बाथरुम करने के लिए उठीं और उन्हें उसी समय तेज दर्द होने लगा। कुछ देर बाद ही उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।
नादिया जब बच्ची को लेकर लेविस के पास पहुंची तो लेविस ने बच्ची पर एक नजर डालकर वापस सो गया। जब दोबारा उसकी नींद खुली तो उसे एहसास हुआ कि वहां क्या हो रहा है।
सोमरसेट में रहने वाली नादिया ने अपनी बच्ची का नाम पॉपी रखा है।