क्या हो जब ताबूत में रखे जाने के बाद मृतक चीखता हुआ बाहर निकल आए। कुछ ऐसा ही अजीबोगरीब वाकया बुलावायो के एक होटल में हुआ जहां एक वेश्या ताबूत में रखे जाने के तुरंत बाद चीखती हुई जिंदा हो उठी।
हफपोस्ट के अनुसार मामला बुलावायो के मेनोर होटल का है। यहां पुलिस को खबर मिली कि होटल के एक कमरे में क्लाइंट के साथ सेक्स कर रही वेश्या मेन्डलो की मौत हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो वेश्या का ठंडा शरीर बिस्तर पर पड़ा था। क्लाइंट डर के मारे फरार हो चुका था। प्राथमिक जांच के बाद पाया गया कि वेश्या मर चुकी है।
पुलिस दल ने आनन फानन में एक ताबूत मंगाया और होटल के बाहर ताबूत में वेश्या के शव को रखा जाने लगा। जैसे ही शव ताबूत में रखा गया, वेश्या चीखती हुई उठ बैठी और ताबूत बंद करने जा रहे पुलिकसर्मी से पूछने लगी- तुम मुझे मारना चाहते हो?
वेश्या को जिंदा देखकर पुलिसकर्मी सकते में आ गया। इस प्रक्रिया को देखने के लिए जुटी भीड़ में भी सनसनी फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। एक चश्मदीद ने बताया कि पूरा नजारा फिल्मी हो चुका था। वेश्या ताबूत में चीख रही थी और लोग इधर उधर भाग रहे थे।
होटल के मैनेजर रेमंड नारिती ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि होटल के कमरे में मेन्डोल की बॉडी पड़ी थी और उसे ले जाने के लिए पुलिसकर्मी स्टील का ताबूत लेकर आए थे, लेकिन वो खाली ताबूत के साथ क्यों लौट गए, इस बात का पता नहीं।