फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिज्जा, जिसे चखते ही चिल्लाने लगते हैं लोग

Thu, 28 Mar 2013 11:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप तीखे के शौकीन हैं। अगर हां, तो जरा इस पिज्जा को चखकर बताइए। दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची और पुलिस के मिर्ची स्प्रे से भी कुछ तीखा हो सकता है क्या भला। जी हां इससे भी तीखा है एक पिज्जा, जिसे खाने के लिए आपको गजब की हिम्मत और धैर्य का परिचय देना होगा।
विज्ञापन


चटपटे और तीखे फूड के दीवाने पॉल ब्रेशॉ ने दुनिया का सबसे तीखा और मसालेदार पिज्जा बनाने का दावा किया है।
पिज्जा का नाम सॉल्टडीन सिजलर पिज्जा है और यह दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची 'घोस्ट चिली' से बनाया गया है। गजब बात ये है कि पॉल ने इस पिज्जा में मिर्च पेस्ट डालकर इसे घोस्ट चिली से भी तीन गुना ज्यादा तीखा बना दिया है। इसका एक स्लाइस खाते ही आंख और नाक से पानी बहने लगता है और कस्टमर मिर्च के तीखेपन से चिल्लाने लगते हैं।

पॉल ने सिजलर पिज्जा खाने के लिए एक कांटेस्ट रखा है। इस कांटेस्ट के तहत पूरा पिज्जा फिनिश करने वालों की फोटो रेस्टोरेंट के 'वॉल ऑफ फेम' पर लगेगी। जबकि कांटेस्ट में फेल हुए लोगों की फोटो 'वॉल ऑफ शेम' पर लगेगी। अभी तक केवल नौ लोग पिज्जा को फिनिश करने की चुनौती पूरी कर पाए हैं। इन नौ लोगों में आठ आदमी और एक औरत शामिल है।
विज्ञापन


32 साल के पॉल ईस्ट सेसेक्स में पिज्जा रेस्टोरेंट चलाते हैं। पिछले साल ही पॉल ने सिजलर पिज्जा बनाना शुरू किया। एक साल में वो 1307 पिज्जा बेच चुके हैं।

पॉल का कहना है कि वो स्पाइसी फूड के दीवाने हैं और इसी दीवानेपन में उन्होंने दुनिया का सबसे तीखा पिज्जा बनाया। पॉल कहते हैं कि खुद वो इस पिज्जा के केवल दो ही स्लाइस खा पाए। लेकिन अगर आपको वॉल ऑफ फेम में जगह बनानी है तो इसके छह स्लाइस खाने होंगे।
विज्ञापन


पॉल अपने पिज्जा को गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में भी भेज चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें