राह चलते सड़क हादसे होना एक आम बात हो गई है लेकिन दक्षिणी चीन में हुए इस हादसे को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दक्षिणी चीन के गुआनाक्सी प्रांत में ऐसा एक्स्ीडेंट हुआ, जिसे देखकर मुंह से केवल आह ही निकल सकती है।
डेली मेल की खबर के अनुसार, महिला ने बेल्ट नहीं पहन रखी थी और एक्सीडेंट में सामने का पूरा शीशा उस पर ही आ गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि बचाव कर्मी समझ ही नहीं पा रहे थे कि उसे निकाले कैसे?
उसे निकालने के लिए उन्हें शीशे को लड़की की गर्दन के चारों ओर से काटना पड़ा, उसके बाद कहीं जाकर उसकी गर्दन शीशे की चपेट से आजाद हो सकी। हालांकि दोनों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
देखें तस्वीर: