फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोप घूमने के लिए बेच डाले अंडकोश

Mon, 17 Jun 2013 07:51 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलंबिया के एक कवि को यूरोप जाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपना अंडकोश ही बेच डाला।
विज्ञापन


दरअसल इन जनाब को यूरोप जाने की इच्छा तो थी लेकिन जेब से फटेहाल थे। पैसे जुटाने का कोई आसान तरीका न मिलने पर साहब ने अपने अंडकोश ही बेच डाला।

रफेल मेदीना ब्रोशेरो यूरोप में होने वाले 'पोएट्री फॉर पीस इन कोलंबिया' कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए यूरोप जाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने ये कदम उठाया।

हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, रफेल ने ये तो नहीं बताया कि उसने सर्जरी कहां कराई और किसने उसे इतने पैसे दिए लेकिन ये जरूर बताया कि उसके अंडकोश को प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब रफेल ने किसी टूर के लिए कुछ बेचा है। इससे पहले पिछले साल बोल्विया यात्रा के दौरान उन्हें अपनी शादी की अंगूठी बेचनी पड़ी थी।
विज्ञापन


संभव है कि अंडकोश को बेचने का यह पहला मामला हो। आमतौर पर अंगों को खरीदने-बेचने की बात आती रहती है और उनकी कीमत का भी अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन बेहद अनोखा मामला होने के नाते रफेल को उनके अंडकोश की सही कीमत मिली या नहीं, ये नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें