इतिहास पढ़ाने वाली एक टीचर अपने क्लास के बच्चों की एक हरकत से शर्म से पानी-पानी हो गई।
घटना से अपमानित महसूस कर रही टीचर ने स्कूल आने से भी इनकार कर दिया है।
हुआ यूं कि छात्र अपने टीचर के लैपटॉप से परीक्षा के पेपर चुराने गए थे, लेकिन उनके हाथ टीचर की बेहद निजी तस्वीरें लग गई।
यह घटना दक्षिण रूस के रोस्तोव स्कूल की है। दरअसल, चंद मिनटों के लिए टीचर अपनी सीट पर लैपटॉप छोड़ क्लास से बाहर गई थी।
छात्रों ने सोचा कि यह उनके टीचर का लैपटॉप है और उन्होंने परीक्षा के पेपर चुराने के मकसद से लैपटॉप खोल दिया और पेपर की जगह छात्रों के हाथ टीचर की कुछ तस्वीरें लग गई, जिनमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ काफी इंटीमेट नजर आ रही थीं।
इनमें एक ऐसी तस्वीर ऐसी थी जिसमें टीचर ने अंतवस्त्र ही पहने हुए थे। फिर क्या था बच्चों ने अपनी 34 वर्षीय टीचर नतालिया माल्कोवा की यह फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर कर दी।
यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल भी हो गई। इस घटना से अपमानित महसूस कर रही टीचर ने स्कूल आने से इनकार कर दिया है।
फोटो शेयर करने वाले बच्चों की उम्र महज 15 साल है।
स्कूल के एक टीचर के मुताबिक, लैपटॉप नतालिया का नहीं बल्कि उनके ब्वॉयफ्रेंड का था, जिसमें उनकी निजी तस्वीरें थीं।