फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान को सलाम, लाल से बैंगनी हुआ टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन में हमें रंगों और शब्दों की पहचान कराई जाती है। जिसमें ट से टमाटर सिखाया जाता है और उसी के साथ ये भी बताते हैं कि टमाटर लाल रंग का होता है।
विज्ञापन


10 साल में शादी, 13 साल में बनीं मां, 14 में हुई विधवा और फिर...

पर अब ये जरूरी नहीं रह गया है। आप कहेंगे कि हम कच्चे टमाटर की बात कर रहे हैं, जो हरे रंग का होता है। लेकिन नहीं जनाब, हम बात कर रहे हैं बैंगनी टमाटर की।

वैज्ञानिकों ने किया है ईजाद

ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने लाल टमाटर की परिभाषा को बदलते हुए ये बैंगनी टमाटर विकसित किए हैं। इस टमाटर को बनाने में करीब 2000 लीटर टमाटर जूस का इस्तेमाल किया गया है।

दहल जाएगा आपका दिल, जब जानेंगे इस औरत ने कैसे ‌दिया बच्चे को जन्म

आप सोच रहे होंगे कि ये प्रकृति से इतर है तो नुकसानदायक होगा, लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि ये सामान्य टमाटर से ‌कहीं अधिक पौष्टिक है।

कैंसर के इलाज में भी हो सकता है सहायक

वैज्ञानिकों ने इस बैंगनी टमाटर के कुछ प्रयोग किए हैं। जिनमें से कुछ प्रयोग कैंसर पीड़ित चूहे पर भी किया है।

मां के छूते ही झड़-झड़कर गिरने लगते हैं बेटे के अंग

डेली मेल के अनुसार, उनका कहना है कि चूहे पर प्रयोग से पता चला है कि कैंसर के विकराल रूप को कम करने में भी सहायक साबित होता दिख रहा है।

क्यों है बैंगनी रंग?

दरअसल, फलों का बैंगनी रंग एंथोसाइनिंस के कारण होता है। जो सामान्य तौर पर ब्लूबेरी या फिर ब्लैकबेरी में ही पाया जाता ‌है, लेकिन अब आप इस तत्व को टमाटर में भी पा सकते हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं वैज्ञानिक?

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये टमाटर, सामान्य टमाटर की अपेक्षा कहीं ज्यादा स्वास्‍थ्यवर्धक हैं। जॉन इनेस सेंटर के कैथी मार्टिन की मानें तो इस खोज ‌का एकमात्र उद्देश्य लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें